बैंककर्मी भी बने साइबर ठगी के शिकार

Updated:
विज्ञापन

सारठ: सारठ एसबीआइ में कार्यरत फिल्ड ऑफिसर मुकेश कुमार के खाते से भी साइबर ठगों ने राशि निकाल ली है. इस संबंध में गुरुवार को फिल्ड ऑफिसर मुकेश कुमार ने सारठ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना कांड संख्या -140/17 धारा 419, 420, 466, 468, 66 बीसीआइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया […]

विज्ञापन
सारठ: सारठ एसबीआइ में कार्यरत फिल्ड ऑफिसर मुकेश कुमार के खाते से भी साइबर ठगों ने राशि निकाल ली है. इस संबंध में गुरुवार को फिल्ड ऑफिसर मुकेश कुमार ने सारठ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना कांड संख्या -140/17 धारा 419, 420, 466, 468, 66 बीसीआइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस बाबत थाना प्रभारी एनडी राय ने बताया कि मुकेश कुमार ने लिखित शिकायत की है कि उनके खाते से 14 हजार की निकासी की मैसेज मोबाइल पर आया.
इसके बाद बैंक डिटेल निकालने पर पता चला कि साइबर अपराधियों ने उनके खाते से राशि उड़ा लिया है. प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि ओटीपी की मांग कोई नहीं किया, सीधे उनके खाते से राशि निकासी की मैसेज आया. पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola