आक्रोश: उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, शराब दुकान के खिलाफ लोगों का विरोध-प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर: प्रखंड के कुर्मीडीह में शराब दुकान बंद कराने के लिए रविवार को ग्रामीणों ने दुकान के आगे रोषपूर्ण प्रदर्शन किया और उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीण गांव में खुली शराब दुकान को अविलंब बंद कराने की मांग प्रशासन से कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान खुलने से […]
विज्ञापन
मधुपुर: प्रखंड के कुर्मीडीह में शराब दुकान बंद कराने के लिए रविवार को ग्रामीणों ने दुकान के आगे रोषपूर्ण प्रदर्शन किया और उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
ग्रामीण गांव में खुली शराब दुकान को अविलंब बंद कराने की मांग प्रशासन से कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान खुलने से बच्चे व बच्चियों पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है. साथ ही आसपास के गरीब मजदूर अपनी मेहनत की कमाई शराब पर लुटा रहे हैं. शराब की दुकान गांव के मुख्य पथ पर है. जिसके कारण दूर-दराज के शराबियों का भी हमेशा जमवाड़ा लगा रहता है. कई लोग शराब के नशे में उत्पात मचाते हैं. बताते चलें कि इससे तीन दिन पूर्व भी कुर्मीडीह में ग्रामीणों ने शराब दुकान को बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए दुकान में ताला जड़ दिया था. लेकिन फिर एक दिन बाद से ही शराब दुकान गांव में खुल गयी. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है.
इधर विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मधुपुर थाना से पुलिस के अधिकारी व जवान भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर उनकी बातों को वरीय अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही. मौके पर उज्ज्वल कुमार, देवेंद्र राय, ललन मिश्रा, ललिता देवी, शोभा देवी, रेखा देवी, अमरजीत दास, राहुल मंडल, बजरंगी यादव, शांति देवी, पंकज कुमार, अशोक दास, संजय वर्मा, पार्वती देवी, पप्पू कुमार, टेकलाल रवानी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










