तितमो पुल के पास दो बाइक की टक्कर, तीन घायल
देवघर : सारवां-देवघर मुख्य मार्ग पर तितमो जोरिया के समीप शुक्रवार देर शाम में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों में सारठ थाना क्षेत्र के पारबाद निवासी सुमन कुमार राय, उसके भाई व बहनोई शामिल थे. घटना के बाद उक्त मार्ग घटनास्थल […]
देवघर : सारवां-देवघर मुख्य मार्ग पर तितमो जोरिया के समीप शुक्रवार देर शाम में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों में सारठ थाना क्षेत्र के पारबाद निवासी सुमन कुमार राय, उसके भाई व बहनोई शामिल थे. घटना के बाद उक्त मार्ग घटनास्थल के समीप कुछ पल के लिए जाम हो गया. घटना की सूचना पाकर कुंडा थाना के एएसआइ जय कुमार सिंह गश्तीदल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तीनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए कुंडा स्थित प्राइवेट डॉक्टर की क्लिनिक में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










