दुर्घटना में जवान की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

हादसा. देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर घटना मृतक हितेश मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी नरेश मरीक का पुत्र दूसरे बाइक पर सवार अन्य लोग भी हुए घायल घायलों में दो की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में इलाजरत जसीडीह : देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर गुरुवार रात करीब नौ बजे बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत […]

विज्ञापन

हादसा. देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर घटना

मृतक हितेश मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी नरेश मरीक का पुत्र
दूसरे बाइक पर सवार अन्य लोग भी हुए घायल
घायलों में दो की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में इलाजरत
जसीडीह : देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर गुरुवार रात करीब नौ बजे बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हाे गयी. घटना में श्रावणी मेला ड्यूटी पर जसीडीह में प्रतिनियुक्त जामताड़ा जिला बल के पुलिस जवान हितेश कुमार (35) की मौत हो गयी. हितेश मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी नरेश मरीक का पुत्र था. घटना के पूर्व वह ड्यूटी से ही लौट रहा था.
घटना में दूसरे बाइक पर सवार स्थानीय निवासी मनोज पंडित, प्रकाश पंडित व एक बच्ची भी घायल हो गयी. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल में भरती कर घायलों का इलाज किया जा रहा है. उधर, घटना की सूचना पाकर मोहनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना लाया. इधर घटना की सूचना पाकर मृतक परिजन व ग्रामीण भी सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola