तैयारी: शिक्षा व संसाधन सुदृढ़ करने में जुटा विभाग, 20 उच्च विद्यालयो‍ं समेत सभी केजीवीए का होगा कायाकल्प

Updated:
विज्ञापन

देवघर : कायाकल्प योजना के तहत जिले के आठ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सहित कुल 20 हाइस्कूलों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. योजना के तहत स्कूल भवन का जीर्णोद्धार सहित स्कूल कैंपस का भूमि समतलीकरण, पुराने भवनों का मरम्मत कर वर्ग संचालन के लिए अनुकूल बनाना, चहारदिवारी का निर्माण, रंग रोगन आदि किया जायेगा. डीइओ […]

विज्ञापन
देवघर : कायाकल्प योजना के तहत जिले के आठ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सहित कुल 20 हाइस्कूलों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. योजना के तहत स्कूल भवन का जीर्णोद्धार सहित स्कूल कैंपस का भूमि समतलीकरण, पुराने भवनों का मरम्मत कर वर्ग संचालन के लिए अनुकूल बनाना, चहारदिवारी का निर्माण, रंग रोगन आदि किया जायेगा. डीइओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना धरातल पर उतारने के लिए सरकार की ओर से राशि का आवंटन किया जायेगा.
प्रथम चरण में वैसे स्कूलों का चयन किया गया जहां विद्यार्थियों की उपस्थिति ज्यादा और नियमित वर्ग कक्ष के लिए पर्याप्त कमरा अथवा भवन उपलब्ध नहीं है. स्कूल कैंपस के उबड़-खाबड़ जमीन को समतलीकरण करते हुए विद्यार्थियों के लिए खेलकूद के अनुकूल बनाया जायेगा.
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शौचालय, चहारदीवारी, भूमि समतलीकरण, पुराने भवन का मरम्मत, पुराना स्टॉफ भवन का मरम्मत, स्टॉफ कक्ष का निर्माण, कक्षा ग्यारहवीं के लिए अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण, हैंडपंप, सीढ़ी घर का निर्माण, छत के रेलिंग का निर्माण, अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कराना जरूरी है.
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के अलावा राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय देवघर, राजकीयकृत आरमित्रा प्लस टू विद्यालय देवघर, राजकीयकृत आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय देवघर, राजकीयकृत मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय देवघर, राजकीयकृत उच्च विद्यालय जसीडीह, राजकीयकृत राय बहादुर जगदीश प्रसाद सिंह प्लस टू विद्यालय बभनगामा, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय करौं एवं राजकीयकृत रानी मंदाकिनी प्लस टू विद्यालय करौं का कायाकल्प किया जायेगा.
‘कायाकल्प योजना के माध्यम से जर्जर स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. स्कूल कैंपस के जमीन का समतलीकरण किया जायेगा. इससे विद्यालयों का स्वरूप बदलेगा. साथ ही इसका फायदा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को होगा.’
अशोक कुमार शर्मा, डीइओ देवघर सह आरडीडीइ संताल परगना.
अतिरिक्त क्लास रूम का भी होगा निर्माण
  1. चिह्नित स्कूलों के कैंपस के उबड़-खाबड़ जमीन को समतलीकरण किया जायेगा
  2. योजना को मूर्त रूप देने के लिए डीपीआर के अनुसार दिया जायेगा आवंटन
  3. पुराने भवनों के जीर्णोद्धार से नियमित वर्ग कक्ष संचालन में होगी आसानी
  4. जमीन समतलीकरण के बाद विद्यार्थियों को खेलकूद में होगी आसानी
  5. स्कूल भवनों का होगा रंग रोगन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola