एनडीआरएफ ने डूबती बच्ची को बचाया

Updated:
विज्ञापन

देवघर. सावन में श्रद्धालुओं की सेवा में एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद हैं. जहां शिवगंगा में एनडीआरएफ के जवान किसी भी डूबते को बचाने के लिए चौकस रहते हैं. वहीं कतार में खड़े कांवरिये को व्यवस्थित करने का जिम्मा ये लोग उठा रहे हैं. एनडीआरएफ के नौवीं बटालियन के कमांडेंट अरविंद मिश्रा ने बताया कि बिहार […]

विज्ञापन
देवघर. सावन में श्रद्धालुओं की सेवा में एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद हैं. जहां शिवगंगा में एनडीआरएफ के जवान किसी भी डूबते को बचाने के लिए चौकस रहते हैं. वहीं कतार में खड़े कांवरिये को व्यवस्थित करने का जिम्मा ये लोग उठा रहे हैं.

एनडीआरएफ के नौवीं बटालियन के कमांडेंट अरविंद मिश्रा ने बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाली संजना कुमारी मना करने के बाद भी गहरे पानी में चली गयी थी, जिसे एनडीआरएफ के चौकस गोताखोरों ने तुरंत पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए नेहरू पार्क चिकित्सा शिविर पहुंचा दिया. मंदिर परिसर में भी एनडीआरएफ के जवान श्रद्धालुओं की सहायता भी कर रहे हैं. बेहोश होकर गिर जाने वाले कांवरियों को भी जवान चिकित्सा शिविर तक पहुंचा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola