नीमा मिश्रा हत्याकांड : 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Updated:
विज्ञापन

अब भी दो आरोपितों से चल रही है पूछताछ देर शाम आशुतोष भगत लेन से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया मृतक नीमा चंद्र के भतीजे आशीष मिश्रा के बयान पर नगर थाना में दर्ज किया गया है मामला चम्मे व अंकित से जारी है पूछताछ, छापेमारी के लिए गठित विशेष टीम के हाथ […]

विज्ञापन

अब भी दो आरोपितों से चल रही है पूछताछ

देर शाम आशुतोष भगत लेन से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया
मृतक नीमा चंद्र के भतीजे आशीष मिश्रा के बयान पर नगर थाना में दर्ज किया गया है मामला
चम्मे व अंकित से जारी है पूछताछ, छापेमारी के लिए गठित विशेष टीम के हाथ नहीं लगी है कोई सफलता
देवघर : मेघलाल पुरी लेन सनवेल बाजार निवासी नीमा चंद मिश्रा हत्याकांड में अब भी मुख्य आरोपितों को पुलिस नहीं दबोच सकी है. कांड के दो नामजद आरोपितों चम्मे परिहस्त व अंकित झा से अब भी पूछताछ जारी है. इन दोनों आरोपितों को क्या करना है, इसके ठोस निर्णय पर भी पुलिस नहीं पहुंच सकी है. मामले के उदभेदन के लिए गठित विशेष टीम द्वारा कई लोगों को थाना लाकर पूछताछ की गयी. पूछताछ के बाद कई को पीआर बांड पर मुक्त भी किया गया. बावजूद उक्त टीम को कुछ खास सफलता हाथ नहीं लग सकी है. मामले में एसपी ए विजयालक्ष्मी भी खुद नजर बनाये हुए है. वहीं डीआइजी भी पल-पल का अपडेट लेने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस टीम को कुछ खास सुराग हाथ नहीं लग सका है. इधर, रविवार देर शाम में पुलिस ने थाना क्षेत्र के आशुतोष भगत लेन से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए लाया. उससे कुछ जानकारी लेने के बाद पुलिस ने पुन: छोड़ दिया. मृतक परिजनों की सुरक्षा के लिये लगातार घटनास्थल पर एक पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बलों के साथ कैंप कर रहे हैं. जानकारी हो कि नीमा चंद्र मिश्रा को शनिवार अहले सुबह करीब 3:30 बजे सशस्त्र आरोपितों ने घर घुसकर गोली मार दी थी. इसके बाद उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी.
मामले में मृतक के भतीजा मेघलाल पुरी लेन सनवेल बाजार मुहल्ला निवासी आशीष मिश्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है. प्राथमिकी में जिक्र है कि उसके चाचा नीमा चंद मिश्रा हत्याकांड की साजिश जेल में बंद बाबा परिहस्त द्वारा रची गयी थी. यह भी जिक्र है कि गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गयी. देखा कि चाचा नीमा चंद्र मिश्र उर्फ नीमा मिश्रा को सिर में गोली मारकर बैद्यनाथ लेन निवासी चम्मे परिहस्त, शिवगंगा लेन निवासी आदर्श झा, उसका सगा भाई अंकित झा, होली डे होम निवासी संदीप तुरी, पुराना पोस्टमार्टम हाउस के समीप निवासी सूरज मिश्रा, सीता होटल के पीछे हनीमा डेम के समीप निवासी राजन राजपूत व शिक्षा सभा चौक के बगल गली निवासी स्व प्रमोद दत्त द्वारी का पुत्र भाग रहा था. पूर्व से बीमार रह रहे उसके चाचा को मारने के बाद चम्मे व आदर्श पिस्तौल लहराते हुए भाग निकला था. उसका बाकी सभी साथी पश्चिम की तरफ भागे. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 470/17 भादवि की धारा 302, 120बी, 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola