महिलाओं को सशक्त बनाने का लें संकल्प : पलिवार

Updated:
विज्ञापन

बैठक. भाजपा महिला मोरचा की बैठक में श्रम मंत्री ने कहा श्रम मंत्री राज पलिवार ने महिला मोरचा की बैठक को किया संबोधित सरकार महिलाओं के विकास के लिये चला रही है कई योजनाएं मधुपुर : कुंडु बंगला स्थित अग्रसेन भवन सभागार में रविवार को भाजपा महिला मोरचा नगर कार्यकारणी की बैठक हुई. इसमें बतौर […]

विज्ञापन

बैठक. भाजपा महिला मोरचा की बैठक में श्रम मंत्री ने कहा

श्रम मंत्री राज पलिवार ने महिला मोरचा की बैठक को किया संबोधित
सरकार महिलाओं के विकास के लिये चला रही है कई योजनाएं
मधुपुर : कुंडु बंगला स्थित अग्रसेन भवन सभागार में रविवार को भाजपा महिला मोरचा नगर कार्यकारणी की बैठक हुई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार उपस्थित थे. इस अवसर पर मंत्री ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान स्वरूप उज्ज्वला योजना के तहत उनकी रसोई में गैस सिलिंडर देकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा का काम किया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लें. ताकि महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाये.
कहा कि झारखंड सरकार ने मात्र एक रूपये में जमीन रजिस्ट्री कर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष विजया सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है उस पर खरे उतरने का प्रयास कर रही हैं. कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिये अधिक से अधिक महिलाओं पार्टी से जोड़ा जायेगा. सरकार महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है. मौके पर जिला मंत्री प्रेमा गुप्ता, आरती विश्वकर्मा, मधुपुर महिला मोरचा नगर अध्यक्ष मालती देवी, महामंत्री लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष सुनीता जयसवाल, किरण गुप्ता, सपना विश्वकर्मा, सुचित्रा घोष, मिली चौधरी, सविता देवी, जानकी देवी, रेखा अग्रवाल, रेणु डालमिया, चंपा देवी, सीमा देवी, सुनीता सिंह, आशा देवी, रंजना कुमारी, नीतू देवी व जलवा देवी के अलावा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, सचिन रवानी, राजू सिन्हा आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola