श्रावणी अमावस्या को मां कुशमेश्वरी का हुआ महाश्रृंगार

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने षोडषोपचार पूजा कर ग्राम कल्याण की कामना की सारवां : श्रावणी अमावस्या के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मां कुशमेश्वरी काली का देवघर के श्रद्धालु निर्मल झा की अगुआई में ग्रामीणों ने महास्नान एवं महाश्रृंगार पूजा धूम धाम से संपन्न करायी. इस अवसर पर पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य श्यामाकांत पत्रलेख के नेतृत्व […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने षोडषोपचार पूजा कर ग्राम कल्याण की कामना की

सारवां : श्रावणी अमावस्या के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मां कुशमेश्वरी काली का देवघर के श्रद्धालु निर्मल झा की अगुआई में ग्रामीणों ने महास्नान एवं महाश्रृंगार पूजा धूम धाम से संपन्न करायी. इस अवसर पर पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य श्यामाकांत पत्रलेख के नेतृत्व में आचार्य गंगाधर पत्रलेख व पुजारी दुर्गा लश्कर ने सर्वप्रथम मां कुशमेश्वरी का वैदिक विधि विधान से गंगा जल, सप्त सागर जल, दही, दूध, मधु, इत्र, फुलेल, कुमकुम, इच्छवाकु रस,
गुड़ आदि से महास्नान कराया. मौके पर मां को वस्त्र, चूड़ी आदि सौंदर्य प्रसाधन समर्पित किया गया . महिलाओं ने उनका श्रृंगार किया एवं परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना मां से की. इस अवसर पर श्रद्धालुओं व ग्रामीणों ने षोडषोपचार पूजा कर मां से ग्राम कल्याण की कामना की. पुजारी ने कहा कि मां कुशमेश्वरी की महिमा निराली है. इस दरबार में आने वाले भक्तों की मुरादें मां अवश्य पूरी करती हैं.
मां को हलवा का महाभोग चढ़ाया गया. मां की आरती की गयी. महाश्रृंगार में आये भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मीना देवी, कुंदन लश्कर, वर्षा कुमारी, वंदना कुमारी, निशु, खुशी, गौरव, कल्पना, रामो, सौरभ, बिट्टू, परमेंद्र, दीपक, राजकिशोर पत्रलेख,भास्कर ठाकुर, अनिल झा, पप्पू पत्रलेख, गजेंद्र मिश्रा, लाल चाचा, पुरुषोतम पत्रलेख आदि मौजूद थे. इस अवसर पर दुखियानाथ महादेव मंदिर अवस्थित काली मंदिर में सुगन मिश्र.की अध्यक्षता में मां काली को खिचड़ी का भोग चढ़ाया गया. भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर सत्यनारायण पोद्दार, पलटन झा व पंडित हृदय झा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola