जब्त ट्रकों के चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शनिवार को पालोजोरी थाने में अवैध गिट्टी लदे पांच ट्रकों को पुलिस ने किया था जब्त पालोजोरी : जिला सहायक खनन पदाधिकारी बाबूलाल रजक के लिखित बयान पर पालोजोरी थाना में अवैध गिट्टी लदे पांच ट्रकों के चालकों व मालिकों के खिलाफ थाना कांड संख्या 103/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्रथमिकी […]
विज्ञापन
शनिवार को पालोजोरी थाने में अवैध गिट्टी लदे पांच ट्रकों को पुलिस ने किया था जब्त
पालोजोरी : जिला सहायक खनन पदाधिकारी बाबूलाल रजक के लिखित बयान पर पालोजोरी थाना में अवैध गिट्टी लदे पांच ट्रकों के चालकों व मालिकों के खिलाफ थाना कांड संख्या 103/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्रथमिकी में कहा गया है कि शनिवार को पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर थाना के समीप एसआइ परशुराम सिंह ने गिट्टी लाद कर बिहार जा रहे पांच ट्रकों को जांच के लिए रोका. जांच के क्रम में ट्रक चालकों ने वाहन में लोड गिट्टी से संबंधित किसी भी तरह का कागजात व खनिज परिवहन का चालान आदि प्रस्तुत नहीं किया. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस इंस्पेक्टर बीके सिंह को दी.
इंस्पेक्टर ने इस संबंध में खनन पदाधिकारी को सूचना दी. जिला सहायक खनन पदाधिकारी बाबूलाल रजक पालोजोरी थाना पहुंचे और थाने में जब्त ट्रक संख्या बीआर 46 जी- 0268, बीआर 21 सी- 6104, जेएच 04 डी -2776, डब्लूबी 65 बी- 5307, बीआर 01 जीसी – 3237 के चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में यह भी जिक्र है कि अवैध रूप से खनिजों का परिवहन कर सरकारी राजस्व की चोरी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










