एक स्काॅर्पियो के दो दावेदार, वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के त्रिकुट पहाड़ घूमने पहुंचे दो लोग एक स्काॅर्पियो पर अपनी-अपनी दावेदारी करने लगे. विवाद बढ़ने पर इसकी सूचना मोहनपुर पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले आयी. मौके पर बिहार के पटना जिला अंतर्गत पालीगंज गांव कोडरा निवासी शंभू कुमार ने बताया कि वर्ष […]

विज्ञापन

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के त्रिकुट पहाड़ घूमने पहुंचे दो लोग एक स्काॅर्पियो पर अपनी-अपनी दावेदारी करने लगे. विवाद बढ़ने पर इसकी सूचना मोहनपुर पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले आयी. मौके पर बिहार के पटना जिला अंतर्गत पालीगंज गांव कोडरा निवासी शंभू कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में होली के दिन एक डॉक्टर के कहने पर उसने वाहन एक व्यक्ति को भाड़ा पर दिया था. इस दौरान रास्ते में सिवान जिले के थाना बडरिया के पास चालक को रिवाल्वर दिखाकर स्काॅर्पियो को लूट लिया गया.

इस संबंध में उन्होंने बडरियां थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है. मेरा स्कॉर्पियो का नंबर बीआर01पीजी 0236 है तथा मेरे नाम से ऑनर बुक है. वहीं स्कॉर्पियो के चालक के अनुसार इस स्कॉर्पियो का नंबर बीआर01पीसी 7877 है. मोतिहारी जिले के पोखरियां थानांतर्गत नारायण चौक निवासी चालक ध्रुव कुमार यादव के अनुसार आठ माह पूर्व से वह स्काॅर्पियो चला रहा है तथा स्कॉर्पियो का मालिक मोतिहारी जिले के थाना चौडा दानव गांव बेला चमन निवासी राकेश यादव है.

कैसे हुई स्काॅर्पियो की पहचान : स्काॅर्पियो के दावेदार शंभू कुमार पूरे परिवार के साथ कांवर लेकर देवघर से बासुकीनाथ पूजा कर वापस आ रहे थे. इस क्रम में त्रिकुट पहाड़ घुमने के लिए गये थे. वापस आने के क्रम में उन्होंने उक्त स्कॉर्पियो को देखा तथा अपनी चोरी गयी स्कॉर्पियो के रूप में उसकी पहचान की. इसके बाद चालक से पूछताछ कर गाड़ी का चेचिस व इंजन नंबर का मिलान कर लिया. चेचिस व इंजन नंबर मिल जाने के बाद उन्होंने उक्त वाहन पर अपनी दवेदारी करने लगे.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी : थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों दावेदारों से कागजात की मांग की गयी है. मामला आगे गंभीर न हो इसलिए वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है. दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola