मधुपुर : साइबर ठगी के तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर की थी ठगी तीनों आरोपित चरपा गांव के हैं रहनेवाले पिता के खाते में मंगाये थे ठगी के पैसे मधुपुर : थाना क्षेत्र के चरपा गांव से पुलिस ने साइबर ठगी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से मोबाइल व दो बैंक खाता भी जब्त किया गया है. गुप्त […]

विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर की थी ठगी

तीनों आरोपित चरपा गांव के हैं रहनेवाले
पिता के खाते में मंगाये थे ठगी के पैसे
मधुपुर : थाना क्षेत्र के चरपा गांव से पुलिस ने साइबर ठगी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से मोबाइल व दो बैंक खाता भी जब्त किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले उत्तम दास को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि इन्होंने ठगी का पैसा अपने बैंक खाता संख्या 50224561233 व इनके पिता दीनबंधु दास के बैंक खाता संख्या 50243921943 में मंगाया. खुद को बैंक अधिकारी बन लोगों को झांसा में लेता था और एटीएम बंद होने की बात कह पिन नंबर हासिल कर पैसा उड़ा लेता था. सूचना के बाद पुलिस ने इलाहाबाद बैंक पहुंच कर दोनों के बैंक खाते की विवरणी मंगायी.
जिसमें कई जगह पैसा मंगाये जाने की बात उजागर हुई. पूछताछ के क्रम में इन्होंने अपने दो साथी चरपा के ही कुंदन कुमार दास और पप्पू दास का भी नाम बताया. इसके बाद पुलिस ने गांव में छापेमारी कर इन दोनों को भी गिरफ्तार किया. तीनों को साइबर अपराध में संलिप्त पाते हुए एएसआइ जगदेव पाहन तिर्की के बयान पर थाना कांड संख्या 218/17 भादवि की धारा 420, 467, 468, 471/34 व धारा 66बी, सी, डी, ई, आईपी एक्ट दर्ज किया गया है. सभी आरोपित को जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola