बाबाधाम LIVE : देवघर से देखें बाबा वैद्यनाथ की लाइव आरती

अगर आप श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं लेकिन व्यस्तता के बीच समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो हमारे फेसबुक पेज व प्रभात खबर डॉट काम में आकर हर रोज शाम साढ़े सात बजे देवघर मंदिर के महाआरती का लाइव देख सकते हैं. बाबाधाम देवघर में शाम होते […]
अगर आप श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं लेकिन व्यस्तता के बीच समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो हमारे फेसबुक पेज व प्रभात खबर डॉट काम में आकर हर रोज शाम साढ़े सात बजे देवघर मंदिर के महाआरती का लाइव देख सकते हैं. बाबाधाम देवघर में शाम होते ही माहौल भक्तिमय हो जाता है.
महाआरती में घंटी, शंख, ढोल की आवाज और पूजा अर्चना में उपयोग होने वाले धूप, दीया, पुष्प और अगरबत्ती ऐसे माहौल को गढ़ती है, जिसे देख आप स्वत : प्राचीन परंपरा से जुड़ जाते हैं. शाम के वक्त महाआरती का आयोजन होता है. इस भक्तिमय माहौल के बीच प्रभात खबर डॉट कॉम लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम की महाआरती का सीधा प्रसारण कर रहा है.
महाआरती का वीडियो
हिंदू आस्था के इस तीर्थस्थल में देश के कोने -कोने से लोग कांवर लेकर जुटते हैं. इलाके में महीने भर चलने वाले यह त्यौहार वर्षो से इस परंपरा को समेटे हुए हैं. देवघर शहर अपने इस विराट स्वरूप के चलते झारखंड का धार्मिक व अध्यात्मिक केंद्र बन चुका है. सावन का महीना देवघर में रोजी-रोजगार का एक बड़ा साधन बनकर आता है. श्रावणी मेले में मानसिंघी से लेकर शिवगंगा के आसपास व लक्ष्मीपुर चौक तक अस्थायी दुकानें सजती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




