दो शिक्षक के भरोसे स्कूल की 360 छात्राएं

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मानव संसाधन विकास विभाग भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बार-बार प्रतिबद्धता दोहरायी भी जाती है. लेकिन, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चकरमा मोहनपुर में सहायक शिक्षक हेमंत प्रसाद सिंह न सिर्फ मूल विषय संस्कृत बल्कि सोशल साइंस की भी कक्षाएं […]

विज्ञापन
मोहनपुर: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मानव संसाधन विकास विभाग भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बार-बार प्रतिबद्धता दोहरायी भी जाती है. लेकिन, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चकरमा मोहनपुर में सहायक शिक्षक हेमंत प्रसाद सिंह न सिर्फ मूल विषय संस्कृत बल्कि सोशल साइंस की भी कक्षाएं लेते हैं. प्रभारी प्रधानाध्यापिका रागिनी सरस्वती हिंदी विषय की कक्षा लेती हैं. वर्तमान में कक्षा नवम में 200 छात्राएं एवं कक्षा दशम में 160 छात्राएं अध्ययनरत हैं.
यानी एक सहायक शिक्षक सहित प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर 180-180 छात्राओं को पढ़ाने की महती जवाबदेही है. शिक्षक व छात्राओं का यह आंकड़ा सरकारी व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है. प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चकरमा मोहनपुर का भवन जर्जर होने के कारण दिसंबर 2013 से नजदीक के मध्य विद्यालय मोहनपुर के उधार के भवन में चल रहा है.

वर्ग कक्ष के लिए तीन रूम के अलावा लाइब्रेरी एवं प्रयोगशाला का इंतजाम एक रूम में किया गया है. एक कमरा को ऑफिस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. गणित, सामाजिक विज्ञान, इंगलिश आदि के शिक्षक नहीं होने के कारण विषयवार पढ़ाई नियमित रूप से नहीं होती है. इससे छात्राओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग गया है. पीने के पानी के लिए महीनों बाद कैंपस में लगा चापानल को दुरूस्त किया गया.

कहती हैं प्रभारी प्रधानाध्यापिका
‘विद्यालय में चार सहायक शिक्षक एवं एक प्रधानाध्यापिका का पद स्वीकृत है. लेकिन, सेवानिवृत होने के कारण वर्तमान में एक सहायक शिक्षक कार्यरत हैं. शिक्षकों की कमी से छात्राओं की पढ़ाई सिलेबस के अनुरूप नहीं हो रहा है. विषयवार पढ़ाई के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति जरूरी है.’
– रागिनी सरस्वती, प्रभारी प्रधानाध्यापिका, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय चकरमा मोहनपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola