झारखंड 2019 तक दुग्ध उत्पादन में बनेगा आत्म निर्भर : कृषि मंत्री
सारठ/ सारठ बाजार: देवघर जिले के सारठ में गुरुवार को झारखंड के तीसरे बड़े, 50 हजार लीटर क्षमता वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास सूबे के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने किया. मौके पर क्षेत्रीय विधायक बादल और विभागीय अधिकारी मौजूद थे. सर्वप्रथम भूमि पूजन कर शिलापट का अनावरण किया गया. कार्यक्रम मे कृषि मंत्री […]
किसानों के दूध से ही दही, पनीर, लस्सी, छांछ व आइसक्रीम आदि का उत्पादन होगा, जो बाजार मे बिकेंगे. मंत्री ने कहा कि वर्तमान मे झारखंड मे करीब 400 करोड़ रुपये का दूध बाहर से आ रहा है. लेकिन 2019 तक इस राज्य में बाहर का एक छटांक दूध भी नही आयेगा. बल्कि यहां का दूध बाहर भेजा जाएगा.
झारखंड में भी यह प्रयोग किया जाएगा. आने वाले तीन वर्षो मे झारखंड में श्वेत क्रांति आयेगी. इसके लिए नेशनल डेयरी डेवलमेंट बोर्ड के साथ पांच वर्षों के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है. मौके पर गव्य विकास निदेशक शैलैंद्र कुमार, एनडीडीबी के पदाधिकारी मिलन मिश्रा, जिला गव्य विकास पदाधिकारी मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक बादल ने कहा कि अब तक सारठ की पहचान उसके नाम से होती थी. पर अब उद्योग से होगी. डेयरी के क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. जिससे किसान व पशुपालक आत्मनिर्भर होंगे. उन्होंने कार्यक्रम में मंत्री, सांसद व विधायक के नहीं आने पर निराशा जतायी. कहा कि विकास के मुद्दे पर सभी को साथ आना चाहिए. भले वह विपक्ष में हैं लेकिन जब भी क्षेत्र के विकास का कोई काम होगा तो वे उसमें शामिल रहेंगे. संजीव रंजन कुमार, अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी सुशील कुमार, प्रखंड पशुपालन धनंजय कुमार, जिप सदस्य महेंद्र यादव, देवता पांडेय, महेन्द्र प्रसाद राणा, रवि तिवारी, आलमीन मिर्जा, मौलाना अली अशरफ, पप्पू तिवारी, कारेलाल साह समेत कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










