बिहार-झारखंड के प्रशासनिक शिविरों में हो बेहतर समन्वय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: सावन की पहली सोमवारी को डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने एक्सेस कार्ड सेंटर, प्रशासनिक शिविर व साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया. डीसी ने प्रशासनिक शिविरों में मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया. साथ ही टोल एक्सेस कार्ड वितरण केंद्र में काउंटिंग का आंकड़ा […]
विज्ञापन
देवघर: सावन की पहली सोमवारी को डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने एक्सेस कार्ड सेंटर, प्रशासनिक शिविर व साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया. डीसी ने प्रशासनिक शिविरों में मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया. साथ ही टोल एक्सेस कार्ड वितरण केंद्र में काउंटिंग का आंकड़ा अपडेट रखने को कहा गया. डीसी दुम्मा के समीप बिहार के चांदन स्थित अस्थायी पुलिस कैंपपहुंचे.
उन्होंने बिहार के पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि भीड़ के पल-पल की सूचना झारखंड के प्रशासनिक शिविर को वायरलेस के माध्यम से उपलब्ध करायें. साथ ही बेहतर को-आॅर्डिनेशन से काम करेंगे तो कांवरियों को सुविधा होगी. डीसी ने कहा कि वैसे बिहार के अधिकारियों के वाह्टसएप ग्रुप से भीड़ समेत अन्य सूचनाएं उपलब्ध हो रही है. मालूम हो कि सोमवार तक बिहार के प्रशासनिक शिविर में वायरलेस सेवा चालू नहीं हो पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










