श्रावणी मेला शुरू, CM ने कहा - नौ बार कांवर लेकर आया हूं, बाबा के आशीर्वाद से राज्य का मुख्य सेवक बना

देवघर : बाबा नगरी में श्रावणी मेला 2017 की तैयारी पूरी हो गयी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास कांवरिया पथ स्थित झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा में समारोह पूर्वक श्रावणी मेला का उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे किया. उदघाटन से पहले सीएम ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. ‘घरे बिराजे गौरा साथ बाबा भोला नाथ गीत’ के […]
देवघर : बाबा नगरी में श्रावणी मेला 2017 की तैयारी पूरी हो गयी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास कांवरिया पथ स्थित झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा में समारोह पूर्वक श्रावणी मेला का उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे किया. उदघाटन से पहले सीएम ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की. ‘घरे बिराजे गौरा साथ बाबा भोला नाथ गीत’ के गायक कन्हैया खवारे ने कार्यक्रम की शुरुआत की. श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा वे 9 बार कांवर लेकर बाबाधाम आये हैं. बाबा के आशीर्वाद से ही उन्हें राज्य का मुख्य सेवक बनने का मौका मिला. श्रावणी मेला में कांवर यात्रा के दौरान महसूस किया है कि इसमें जात पात, ऊंच नीच के भेदभाव नहीं रहता. सामाजिक एकता दिखती है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




