Deoghar News : महिला के एकाउंट से 1.07 लाख की निकासी

Published by : AMRENDRA KUMAR Updated At : 09 May 2025 2:10 AM

विज्ञापन

जसीडीह थानांतर्गत डाबरग्राम इलाके में रहने वाली एक महिला के एसबीआइ एकाउंट से अज्ञात आरोपित द्वारा 1.07 लाख रुपये की साइबर ठगी किये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : जसीडीह थानांतर्गत डाबरग्राम इलाके में रहने वाली एक महिला के एसबीआइ एकाउंट से अज्ञात आरोपित द्वारा 1.07 लाख रुपये की साइबर ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर गुरुवार दोपहर में उक्त पीड़ित महिला मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंची. इस संबंध में पीड़ित महिला ने साइबर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. वहीं उसने ऑनलाइन पोर्टल पर भी पूरे ब्योरे के साथ अपनी शिकायत कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की पुत्री ने सोशल साइट टेलीग्राम पर इंवेस्टमेंट में अच्छे मुनाफे का विज्ञापन देखकर उसमें दिये नंबर पर संपर्क की. इसके बाद प्रलोभन में उसके झांसे में आकर उसने दिये गये लिंक से सारे पैसे ट्रांसफर कर दी. करीब 15 दिनों में उससे यह रकम चार बार में ट्रांसफर कराये गये हैं. पहली बार 23 अप्रैल को 1000 रुपये, उसके बाद 5000 रुपये व कुछ दिन बाद पुन: 23500 रुपये ट्रांसफर की. इधर पांच मई को पुन: आरोपित के झांसे में आकर 78000 रुपये ट्रांसफर की. मां को मामले की जानकारी होते ही वह शिकायत देने साइबर थाना आयी. सारे रकम एसबीआई एकाउंट से फोन-पे व गूगल-पे से ट्रांसफर किये गये हैं. सूत्रों की मानें तो पीड़ित महिला देवघर जिले में पुलिस पदाधिकारी हैं. मामले में साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola