ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, स्थिति गंभीर

प्रतापपुर-जोरी मार्ग पर भोला यादव के घर के समीप रविवार को ट्रैक्टर ने एक बाइक को चपेट में ले लिया.
प्रतापपुर. प्रतापपुर-जोरी मार्ग पर भोला यादव के घर के समीप रविवार को ट्रैक्टर ने एक बाइक को चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक पर सवार युवक अमरजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. वह मैरागखुर्द टोला स्थित सिंगारो का रहनेवाला है. घायलावस्था में उसे ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया. अमरजीत के सिर में गंभीर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक प्रतापपुर की ओर से अपना घर जा रहा था. इसी दौरान योगियारा की ओर से आ रहे डस्ट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया. ट्रैक्टर जोगियारा गांव का बताया जाता है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर नाबालिग चला रहा था. घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंच कर ट्रैक्टर को थाना ले गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




