गॉड-फ्रे स्कूल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

परीक्षा में 27 बच्चे शामिल हुए थे. सभी सफल रहे.
चतरा. गॉड फ्रे स्कूल का सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. परीक्षा में 27 बच्चे शामिल हुए थे. सभी सफल रहे. जानवी कुमारी 89.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. जानवी कुमारी केशरी चौक निवासी नवलकिशोर गुप्ता व अंजु देवी की पुत्री है. श्रुति कुमारी 89.2 प्रतिशत के अंक के साथ दूसरा, मुकुल देव कुमार 88.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा, जोया परवीन 82 प्रतिशत के साथ चौथा, शिवम कुमार 81.2 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां, अक्शा नाज 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में छठा स्थान प्राप्त किया है. इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अच्छे अंक प्राप्त किये. प्राचार्य नीरज कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




