ePaper

प्रखंड के कई स्थानों में हुई मां काली की पूजा-अर्चना

Updated at : 21 Oct 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड के कई स्थानों में हुई मां काली की पूजा-अर्चना

मां लक्ष्मी व मां काली की पूजा धूमधाम से की गयी. कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड में मां लक्ष्मी व मां काली की पूजा धूमधाम से की गयी. कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. बेलहर गांव में लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से पंडाल का निर्माण कर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की गयी. शांति क्लब गांधी चौक पत्थलगड़ा की ओर से आकर्षक पंडाल का निर्माण कर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. दोनों स्थानों पर तीन दिनों तक पूजा होगी. आरती के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लग रही है. बेलहर में पूजा के दूसरे दिन संध्या में स्थानीय बच्चों के द्वारा डांडिया नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola