ePaper

ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Updated at : 13 Sep 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण एक्सप्रेस योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (पलाश) के तत्वाधान में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

चतरा. राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (पलाश) के तत्वाधान में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ हुआ. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने दो मालवाहक व तीन सवारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. योजना महिलाओं के लिए एक नया अवसर लेकर आयी है. नियमित संचालन, पारदर्शी प्रबंधन व सक्रिय भागीदारी से न केवल दीदीयों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर करेगी. एक्सप्रेस योजना के तहत प्रारंभ किये गये वाहन से सुदूरवर्ती गांवों को बेहतर परिवहन प्रदान की जायेगी. मालवाहक वाहन ग्रामीण उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगी. वहीं सवारी वाहन से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्विटी बढ़ाने का कार्य होगा. यह पहल सखी मंडलों को नये आजीविका अवसर उपलब्ध कराने व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभायेंगे. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीपीएम गौरव कुमार जायसवाल, जिला प्रबंधक नागेश्वर कुमार समेत कई बीपीओ, इपी, सीसी समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola