हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं महिलाएं: डॉ संजीव

Updated at : 10 Mar 2026 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं महिलाएं: डॉ संजीव

एकल नारी सशक्ति संगठन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया

विज्ञापन

: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतापपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को एकल नारी सशक्ति संगठन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएचसी प्रभारी डॉ संजीव कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में परमाना खातून (क्षेत्र संयोजिका), युवा कांग्रेस नेता मोतीलाल पासवान, राजद अध्यक्ष खेदु यादव, मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र कुमार राबो शामिल हुए. संगठन के प्रखंड अध्यक्ष आरती चौरसिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. लेकिन आज भी सुदूरवर्ती क्षेत्र की महिलाएं शिक्षा के अभाव में अपने हक अधिकार से वंचित हो रही हैं. उन्होंने महिलाओं को जागरूक होकर अपने हक व अधिकार लेने की अपील की. विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही हैं. हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. मौके पर महिलाओं को जागरूक करने वाली कई महिलाओ को सम्मानित किया गया. एकल नारी की कई महिलाओं ने विधवा पेंशन व वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति नहीं करने पर बीडीओ के प्रति नाराजगी जाहिर किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, राधा देवी, आशा देवी, गुलशन खातून, कविता देवी, सौमरी देवी, जमिला बीबी, कुलेश्वरी देवी, कोशमी देवी, गंगोईया देवी, चमनी देवी समेत कई महिलाएं शामिल थीं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola