बाइक की चपेट मे आने से महिला घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक की चपेट मे आने से महिला घायल

मौके पर लोगों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज पहुंचाया

विज्ञापन

जोरी. करमा पंचायत के बांदू निवासी कबूतरी देवी को अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया. मौके पर लोगों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज पहुंचाया, जहां जांच के दौरान बाया पैर टूट जाने की बात कही गयी. महिला दवा लेकर घंघरी बाजार से वापस अपने गांव जा रही थी. इस दौरान घंघरी निवासी बाइक चालक उमेश भारती ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया. घटना गुरुवार देर शाम एनएच 22 पर घंघरी के बांदू मोड़ की है. मौके पर लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी. सूचना पाकर महिला के परिजन घटनास्थल पहुंचे. मामले में उमेश भारती ने महिला के इलाज में आने वाले खर्च का वहन करने की बात कही है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola