खेलो झारखंड प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले हुए सम्मानित

खेलो झारखंड प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.
चतरा. जितनी मोड़ साहू नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में समारोह आयोजित कर खेलो झारखंड प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. स्कूल के निदेशक लाला प्रसाद साहू, मैनेजर ललिता कुमारी, प्राचार्य सुमन सौरभ सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. स्कूल के पुष्पराज राणा ने शतरंज में स्टेट लेवल के लिए क्वालिफाइ किया. वहीं ताइक्वांडो में प्रगति, शलोनी, कार्तिक, प्रशांत, कुंदन, अनमोल, राजनंदनी समेत अन्य ने मेडल प्राप्त किया. निदेशक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हर संभव मदद की बात कही. मौके पर जगदीश कुमार साहू, विनोद कुमार, शिक्षिका ममता कुमारी, पूजा कुमारी, सुषमा प्रजापति, अलका कुमारी, आयशा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




