ePaper

वार्ड संख्या 22 में सबसे अधिक व वार्ड संख्या 11 में सबसे कम हुआ मतदान

Updated at : 25 Feb 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड संख्या 22 में सबसे अधिक व वार्ड संख्या 11 में सबसे कम हुआ मतदान

वार्ड संख्या 22 में सबसे अधिक व वार्ड संख्या 11 में सबसे कम हुआ मतदान

विज्ञापन

मो तसलीम, चतरा

नगर परिषद चुनाव में 24 हजार 978 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान प्रतिशत 68.88 प्रतिशत रहा, जो वर्ष 2013 व 2018 के नगर चुनाव के अपेक्षा अधिक रहा. सबसे अधिक मतदान वार्ड संख्या 22 में 77.70 प्रतिशत हुआ. यहां 1422 मतदान हुआ. जिसमें 737 पुरुष व 685 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं सबसे कम मतदान वार्ड संख्या 11 में 54.80 प्रतिशत हुआ. यहां 1220 मतदान हुआ. जिसमें 698 पुरुष व 522 महिला मतदाताओं ने मतदान किया. वहीं वार्ड संख्या 13 में मतदान 56.54 प्रतिशत रहा. यहां 857 मतदान हुआ. जिसमें 444 पुरुष व 413 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. वार्ड संख्या 11 व 13 में वार्ड पार्षद प्रत्याशी को निर्विरोध चुना गया. जिसमें वार्ड संख्या 11 में वेदवती जायसवाल व वार्ड संख्या 13 में माया देवी शामिल है. निर्विरोध वार्ड पार्षद चुने जाने के कारण मतदान प्रतिशत मतदान कम हुआ. वार्ड पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहते तो मतदान प्रतिशत बढ़ सकता था. वार्ड के लोग बाहर में रहने वाले लोग घर आकर मतदान नहीं किया. दोनों मतदान केंद्र में सिर्फ अध्यक्ष पद का ही मतदान हुआ. बता दें कि सोमवार को 26 भवनों के 42 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ था. सभी मतपेटियां चतरा कॉलेज स्थित वज्रगृह में बंद है. 27 फरवरी को मतगणना होगा. अध्यक्ष पद के लिए 22 व 20 वार्डो के लिए 82 वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.

इन वार्डों में इतना हुआ मतदान

चतरा नगर परिषद क्षेत्र के सभी 22 वार्डों में 24 हजार 978 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. जिसमें वार्ड संख्या एक में 549, वार्ड संख्या दो में 919, वार्ड संख्या तीन में 1246, वार्ड संख्या चार में 1219, वार्ड संख्या पांच में 1200, वार्ड संख्या छह में 1053, वार्ड संख्या सात में 1008, वार्ड संख्या आठ में 1136, वार्ड संख्या नौ में 677, वार्ड संख्या दस में 1262, वार्ड संख्या 11 में 1220, वार्ड संख्या 12 में 1252, वार्ड संख्या 13 में 857, वार्ड संख्या 14 में 1403, वार्ड संख्या 15 में 1367, वार्ड संख्या 16 में 1413, वार्ड संख्या 17 में 1138, वार्ड संख्या 18 में 1322, वार्ड संख्या 19 में 939, वार्ड संख्या 20 में 1123, वार्ड संख्या 21 में 1253 व वार्ड संख्या 22 में 1422 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola