ePaper

चतरा के दर्शनार्थी देखेंगे ऑपरेशन सिंदूर का प्रारूप

Updated at : 21 Sep 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा के दर्शनार्थी देखेंगे ऑपरेशन सिंदूर का प्रारूप

शहर के गुदरी बाजार स्थित नटराज क्लब में इस बार दुर्गा पूजा में ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर पंडाल निर्माण हो रहा है.

विज्ञापन

चतरा. शहर के गुदरी बाजार स्थित नटराज क्लब में इस बार दुर्गा पूजा में ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर पंडाल निर्माण हो रहा है. पंडाल का निर्माण अविनाश वर्मा, बबन आर्ट व विकास डीजे टेंट की ओर से किया जा रहा है. यहां विगत 25 वर्ष से लगातार पंडित नंदलाल जी अनुष्ठान कराते आ रहे हैं. समिति के अध्यक्ष अभिषेक केसरी के अनुसार वह 2010 से पूजा की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. यहां दुर्गा पूजा का आयोजन 1951 से होता आ रहा है. पूजा की शुरुआत स्व रामटहल प्रसाद केसरी ने की थी. शुरुआत में मूर्तियां गया से लायी जाती थी. ढोल बजाकर पूजा पारंपरिक तरीके से की जाती थी. पूजा को सफल बनाने में संरक्षक बैजनाथ केशरी, संतोष केसरी, मुरारी प्रसाद केशरी, विकास केसरी, सुरेश केसरी, अशोक केसरी, मनोज सोनी व रवि केसरी, प्रकाश केसरी, सौरभ वर्मा, आकाश केसरी, रिशु कुमार सहयोग करते आ रहे हैं. इस बार पूजा समिति के अध्यक्ष अभिषेक केसरी, सचिव राहुल केशरी, उपाध्यक्ष दिनेश केशरी व कोषाध्यक्ष मोनू केशरी चुने गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola