ग्रामीणों को दी कानून व अधिकारों की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों को दी कानून व अधिकारों की जानकारी

इस दौरान सदर प्रखंड के सजना गांव में लोगों को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 90 दिवसीय आउटरिच कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान सदर प्रखंड के सजना गांव में लोगों को जागरूक किया गया. पीएलवी संतोष कुमार, लक्ष्मण कुमार, मो सनाउल्लाह, संजय कुमार, मधुसूदन यादव व किशोरी प्रसाद यादव ने ग्रामीणों के घर-घर जाकर विभिन्न कानून, अधिकार व योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी तथा ग्राम विकास योजनाओं की चयन प्रक्रिया के संबंध में भी जागरूक किया. मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे. वहीं, हंटरगंज प्रखंड के उरैली पंचायत सचिवालय में पीएलवी कुमार विवेक रंजन व सरयु यादव ने ग्रामीणों को विधिक अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola