ePaper

ग्रामीणों को मिली कानूनी जानकारी, परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

Updated at : 21 Sep 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों को मिली कानूनी जानकारी, परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. जिले के कई प्रखंडों में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में न्यायाधीश ने कानून से संबंधित जानकारी दी. न्यायाधीशों की ओर से परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. साथ ही महिला सशक्तीकरण, बाल-विवाह, अफीम की खेती से होनेवाले नुकसान आदि की जानकारी दी गयी. पत्थलगडडा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अपर सत्र न्यायाधीश पंचम पूर्णेंदु शर्मा शामिल हुये. कार्यक्रम का संचालन सीओ उदल राम ने किया. इस दौरान न्यायाधीश श्री शर्मा ने महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बाल-विवाह पर रोकथाम, सामाजिक कुरीतियां, अफीम की तस्करी पर रोक, मौलिक अधिकार समेत अन्य कानूनी जानकारियां दी. इस दौरान उन्होंने परिसंपत्तियों का वितरण किया. जरूरतमंदों के बीच जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, दवा व स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. वहीं सिमरिया, टंडवा, गिद्धौर, प्रतापपुर, हंटरगंज समेत कई प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola