ePaper

ट्रांसपोर्टिंग सड़क के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण

Updated at : 07 Sep 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टिंग सड़क के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण

ट्रांसपोर्टिंग सड़क के खिलाफ रविवार को उरदा, सन्हा व काढ़मदीरी के ग्रामीणों ने उरदा राजागढ़ के पास बैठक की.

विज्ञापन

टंडवा. ट्रांसपोर्टिंग सड़क के खिलाफ रविवार को उरदा, सन्हा व काढ़मदीरी के ग्रामीणों ने उरदा राजागढ़ के पास बैठक की. इसकी अध्यक्षता मुखिया नीलेश ज्ञासेन ने की, संचालन दिलीप पांडेय ने किया. बैठक में ग्रामीणों ने गांव से बननेवाली सड़क का विरोध किया. बताया कि गांव के बीच से ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनायी जा रही है. यह ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब है. बैठक में ट्रांसपोर्टिंग सड़क से जुड़ी अंबे कंपनी के प्रतिनिधि राहुल मौर्या व सूरज सिंह उपस्थित हुये. ग्रामीणों ने कंपनी प्रतिनिधि से कहा कि बगैर ग्रामीणों की सहमति से यदि कंपनी के लोगों ने दलालों के सहयोग से गांव में प्रवेश करने का प्रयास किया, तो उन्हें बंधक बनाया जायेगा. बैठक में 21 सितंबर को होनेवाली सभा में आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी. मुखिया ने कहा कि बगैर ग्रामीणों के सहयोग के एक भी कार्य नहीं करने दिया जायेगा. मौके पर मुनेश्वर कुमार, उदय महतो, जितेंद्र महतो, मोहन महतो, हिरामन महतो, जवाहर महतो, अनुज महतो, सुदामा कुमार, संतोष कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola