नगर परिषद बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 23 May 2026 9:15 PM

विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन

: नगर परिषद अध्यक्ष ने किया बैठक का बहिष्कार : बोर्ड की बैठक में नहीं हुआ कोई प्रस्ताव पारित चतरा. नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने की. बैठक में सांसद कालीचरण सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान कई मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ. अध्यक्ष ने शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट, बिजली व नगर परिषद कार्यालय में व्याप्त अनियमितता को लेकर नाराजगी जतायी. शहरवासियों को राहत देने के लिए होल्डिंग टैक्स कम करने की मांग उठायी गयी. इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में दो मजदूर व एक झाड़ूदार रखने व पेयजल संकट को देखते हुए वार्डों में नियमित रूप से पानी टैंकर भेजने का प्रस्ताव रखा गया. वार्ड पार्षदों ने एक-एक कर अपने-अपने क्षेत्र के विकास को लेकर मुद्दे उठाये. अध्यक्ष ने नगर परिषद क्षेत्र में लगायी गयी सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में घोटाला का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा कि योजना में भारी अनियमितता हुई है, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जवाब नहीं दिये जाने से वह बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गये. इस तरह बोर्ड की बैठक में कोई प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया. अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद में व्याप्त अनियमितताओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने राज्य सरकार व उपायुक्त से रिटायर्ड प्रधान सहायक को हटाने व मनमानी करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की. कहा कि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो जनहित में आंदोलन किया जायेगा. मौके पर नप उपाध्यक्ष प्रेमचंद साहू, कार्यपालक पदाधिकारी विनीता कुमारी, सांसद प्रतिनिधि गोविंद राम, विधायक प्रतिनिधि अमन यादव, वार्ड पार्षद नितेश राम, आबिद हुसैन, वेदवती जायसवाल, दीपक कुमार वर्मा, मो नेसार, पार्वती देवी, रिंकु सिंह, मो अजहर, नेहाल, माया देवी, राकेश कुमार समेत कई उपस्थित थे. सभी जिम्मेवारी के साथ काम करें: सांसद सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी जिम्मेवारी को समझें. उन्होंने पारदर्शिता के साथ काम करने को कहा. पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को समन्वय स्थापित कर शहर का विकास करने को कहा. पीएचइडी से कोई पदाधिकारी उपस्थित नहीं होने नाराजगी व्यक्त की. रिटायर्ड प्रधान सहायक को हटाने का छाया रहा मुद्दा नगर परिषद के रिटायर्ड प्रधान सहायक नागेंद्र कुमार गुप्ता को हटाने का मुद्दा छाया रहा. बताया गया कि प्रधान सहायक काे सेवानिवृत्त हुए एक साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब तक अपने पद पर बने हुए हैं. कार्यपालक पदाधिकारी की मिलीभगत से मनमानी कर रहे हैं. अध्यक्ष की बातों को नहीं सुनते हैं. इसके अलावा लंबे समय से जमे पदाधिकारियों को को भी हटाने पर चर्चा हुई. कहा गया कि उक्त पदाधिकारी विकास को प्रभावित कर रहे हैं. साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola