छापामारी में बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
Updated at : 09 Apr 2026 8:44 PM (IST)
विज्ञापन

आधा दर्जन बालू घाटों पर छापामारी अभियान चलाया.
विज्ञापन
हंटरगंज. बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ सीओ ऋतिक कुमार व थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बुधवार की देर शाम आधा दर्जन बालू घाटों पर छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान धरहरा मुख्य सड़क पर बालू लदा दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. वहीं पुलिस को आता देख चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गये. जब्त ट्रैक्टरों को थाना परिसर लाया गया. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. सीओ ने बताया कि अवैध बालू का उठाव करने वाले ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जायेगा. छापामारी अभियान में पुलिस बल के कई जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




