ePaper

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधे दर्जन लोग घायल

Updated at : 07 Sep 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधे दर्जन लोग घायल

डढ़ुआ गांव में रविवार को जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट हुई. मारपीट में आधे दर्जन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

गिद्धौर. डढ़ुआ गांव में रविवार को जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट हुई. मारपीट में आधे दर्जन लोग घायल हो गये. दो लोग घटनास्थल पर बेहोशी की हालत में पड़े थे. घायलों में नेमन यादव, उमेश यादव, नंदकिशोर यादव, जिरवा देवी समेत अन्य शामिल हैं. घटना की सूचना पाकर एसआइ सोनी खलको, एएसआइ विद्यानंद शर्मा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को चतरा सदर अस्पताल ले गये. गंभीर रूप से घायल नेमन यादव व उमेश यादव को हजारीबाग रेफर किया गया है. बताया गया कि नेमन यादव घर का दावा काट रहा था, इसी दौरान दो गुटों में मारपीट हो गयी. नेमन व उमेश को सिर में चोट आयी है. सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा ने बताया कि डढुआ गांव में जमीन विवाद का मामला सिमरिया अनुमंडल कोर्ट में चल रहा था. इसका निष्पादन हो गया है. जिस पक्ष को आपत्ति है, वे सक्षम न्यायालय में जा सकते हैं. थाना प्रभारी शिवा यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola