ePaper

नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो बालिकाओं का चयन

Updated at : 01 Nov 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो बालिकाओं का चयन

प्रखंड के हुरनाली पंचायत के कान्हूखाप की दो बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुआ है.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के हुरनाली पंचायत के कान्हूखाप की दो बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुआ है. चयनित बालिकाओं में कांति कुमारी व सोनी कुमारी शामिल हैं. दोनों ने 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक रांची के मोरहाबादी में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता सफलता अर्जित की. कांति कुमारी ने गोला फेंक में गोल्ड मेडल व सोनी कुमारी ने 400 व 600 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीते. शारीरिक शिक्षक अबोध राम कहा कि दोनों बालिका पूर्व में उत्क्रमित प्लस टू उवि लेपो में पढ़ाई कर रही थी. हजारीबाग आवासीय विद्यालय में नामांकन हुआ था. चयनित होने पर बालिकाओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola