जिले में पेयजल समस्या निवारण पखवारा कल से होगा शुरू

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :22 Apr 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में पेयजल समस्या निवारण पखवारा कल से होगा शुरू

पेयजल संकट से निजात दिलाने की पहल

विज्ञापन

: पेयजल संकट से निजात दिलाने की पहल चतरा. गर्मी में संभावित पेयजल संकट को लेकर उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर जिले की सभी 154 पंचायतों में पेयजल समस्या निवारण पखवारा का आयोजन किया जायेगा. पखवारा 24 अप्रैल से 11 मई तक चलेगा. जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ बीडीओ, सीओ व तकनीकी कर्मियों का विशेष संयुक्त जांच दलों का गठन किया गया है. दल में शामिल पदाधिकारी पंचायतों में पहुंच कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों के साथ बैठक कर कर पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन करेंगे. समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन करेंगे. उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान केवल पेयजल समस्या के समाधान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंचायत स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास, कौशल विकास, आजीविका, कृषि, पशुपालन व आधारभूत संरचना से जुड़े समग्र विकास को भी गति देगा. प्रत्येक प्रखंड में बीडीओ को जांच दल का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को विशेष तकनीकी नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. वे प्रतिदिन अति संवेदनशील पंचायतों का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य व डीप बोरिंग के प्राक्कलनों को उसी दिन स्वीकृत कर 24 घंटे के भीतर कार्य करायेंगे. बंद पड़े चापानलो की मरम्मत 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जायेगी. पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अपर समाहर्ता के नियंत्रण में जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. मोबाइल नंबर 9117619352 व 06541253219 पर शिकायत कर सकते हैं. उपायुक्त ने कहा कि पखवारा के दौरान कोई पदाधिकारी या कर्मी बिना अनुमति अनुपस्थित पाये गये या कार्य में लापरवाही बरती, तो कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola