ePaper

चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated at : 20 Jan 2026 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक जब्त

सत्संग उपासना केंद्र पकरिया में चोरी की घटना का खुलासा

विज्ञापन

सत्संग उपासना केंद्र पकरिया में चोरी की घटना का खुलासा चतरा. सदर पुलिस ने सत्संग उपासना केंद्र पकरिया में हुई चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी के कई सामान बरामद किये गये हैं. एक बाइक (बीआर 02 बीवी-0635) भी जब्त की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के बुच्चीडाड़ी निवासी अमित कुमार (पिता कृष्णा रविदास), पंकज कुमार ठाकुर (पिता ओमप्रकाश ठाकुर) व रोहन कुमार (पिता रूपलाल रविदास) के रूप में की गयी. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने दी है. उन्होंने जारी अपने बयान में बताया है कि 18 जनवरी की रात सत्संग उपासना केंद्र पकरिया में चोरी हुई थी. चोरों ने एसबेस्टस सीट कार कर अंदर प्रवेश कर वहां से पीतल का बर्तन व दान पेटी से पैसा की चोरी कर ली थी. इस संबंध में पकरिया निवासी सोना यादव के आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले के खुलासा के लिए एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी व गुप्तचरो के सहयोग से चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया. चोरी का एक पीतल का बाल्टी, दो थाली, तीन कटोरी, तीन लोटा, तीन छोटा प्लेट, दो प्लेट, चार सेट झाल, स्टैंड लगा हुआ दीया, तीन छोटी छिप्पी, एक लोटनी, एक धूपदानी बरामद किया गया है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, एसआई कुमार गौतम, एएसआई सुखनाथ पांडेय व कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola