ePaper

इंफ्लूएन्सर मीट में बेहतर कार्य करनेवाले हुए सम्मानित

Updated at : 14 Sep 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
इंफ्लूएन्सर मीट में बेहतर कार्य करनेवाले हुए सम्मानित

शहर के साईं रेसीडेंसी में रविवार को मानव सेवा भारती संस्था की ओर से इंफ्लूएन्सर मीट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. शहर के साईं रेसीडेंसी में रविवार को मानव सेवा भारती संस्था की ओर से इंफ्लूएन्सर मीट का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहतर प्रदर्शन करनेवाले युवाओं के साथ शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता, सामाजिक कार्यों में बेहतर कार्य करनेवालों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मौके पर संस्था के संस्थापक बैजनाथ यदुवंशी ने कहा कि इंफ्लूएन्सर मीट का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश फैलानेवाले युवाओं व प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है. अतिथियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं का मनोबल बढ़ता है. समाज हित में आगे कार्य करने के लिए प्रेरित करता है. कार्यक्रम का संचालन रविकांत शुभम व दीपक कुमार ने किया. मौके पर शंकर पाठक, उदय सिंह, सौरभ अग्रवाल, आलोक सिंह, जीएस राजू, विनय कुमार, जितेंद्र तिवारी, चेतन पांडेय, रौशन कुमार सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

जोहार माटी पत्रिका का विमोचन : इंफ्लूएंसर मीट के बाद जोहार माटी मासिक पत्रिका का विमोचन किया गया. विमोचन सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, पूर्व विधायक किशुन दास, योग गुरु स्वामी संतोषानंद जी महाराज ने किया. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola