घर में लगी बाइक की चोरी, थाना में दिया आवेदन

घर में लगी बाइक की चोरी, थाना में दिया आवेदन
हंटरगंज. प्रखंड के भोंदल गांव में कंचन साव के घर से एक बाईक (जेएच 13 एच 7763) की चोरी हो गयी. बाईक सौरभ कुमार की थी. भुक्तभोगी ने बताया कि रात में कंचन साव के घर पर बाइक लगायी थी. सुबह जब देखा तो बाईक गायब पाया. आसपास में काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं कुछ अता पता नहीं चल पाया. इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. साथ ही अज्ञात चोरो के विरूद्ध थाना में आवेदन दिया है. पुलिस चोरो के विरूद्ध अभियान चला रही है. वहीं दूसरी ओर जानकारी के अनुसार बाईक चोरी कर बिहार के गया जिले के करमोली में एक घर में चोरी कर रहा था. इस दौरान स्थानीय पुलिस ने उसे पकड़ लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




