वेतन नहीं मिलने पर काला बिल्ला लगाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने पर काला बिल्ला लगाने का निर्णय

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक

विज्ञापन

: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक चतरा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय दीवानखाना में बुधवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता रमेश प्रसाद ने की. बताया गया कि सहायक आचार्यों को नियुक्त हुए सात-आठ माह बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे सहायक आचार्यों के समक्ष आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गयी है. प्रदेश इकाई ने इसे लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव, प्राथमिक शिक्षा के निदेशक, स्कूली शिक्षा के मंत्री व साक्षरता विभाग को ज्ञापन सौंपा गया है, इसके बाद भी अभी तक वेतन भुगतान नहीं किया गया है. जिसके कारण संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गयी है. पहले चरण में शिक्षक काला बिल्ला लगा कर सरकार की इस उपेक्षापूर्ण रवैये का विरोध करेंगे. बैठक में जिला महासचिव सच्चिदानंद सिंह, प्रेस प्रवक्ता मो इकबाल कासिम, रंजन कुमार, विपिन कुमार, अरविंद कुमार, संतोष कुमार, देवेंद्र कुमार, नरेश तिवारी, विरेंद्र कुमार, मो शमीम ज्या समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola