ePaper

सेविकाओं ने प्रभारी सीडीपीओ को समस्याओं से कराया अवगत

Updated at : 14 Sep 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
सेविकाओं ने प्रभारी सीडीपीओ को समस्याओं से कराया अवगत

प्रखंड कार्यालय कक्ष में शनिवार को बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ चंद्रदेव प्रसाद से आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड कार्यालय कक्ष में शनिवार को बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ चंद्रदेव प्रसाद से आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला. इस दौरान आइसीडीएस से संबंधित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इनमें आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा देवी ने कसारी पंचायत की मुखिया द्वारा बढ़ोतरी मानदेय में अग्रसारित कर कार्यालय को उपलब्ध नहीं करने की शिकायत की. प्रभारी सीडीपीओ ने कसारी पंचायत के मुखिया को स्पष्टीकरण व कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उन्होंने आइसीडीएस से संबंधित समस्याओं के निष्पादन करने की बात कही. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कहा कि प्रत्येक माह वाउचर की कटौती की जा रही है. मौके पर संघ की प्रखंड अध्यक्षा सुनीता कुमारी, सेविका रूमिला कच्छप, मीना देवी किरण कुमारी, केमी देवी सहित अन्य सेविकाएं उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola