ePaper

मूलभूत सुविधा से वंचित है स्वतंत्रता सेनानी का गांव

Updated at : 21 Dec 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
मूलभूत सुविधा से वंचित है स्वतंत्रता सेनानी का गांव

स्वतंत्रता सेनानी सह हजारीबाग के प्रथम सांसद बाबू रामनारायण सिंह के गांव तेतरिया में आज भी मूलभूत सुविधा का घोर अभाव है. यह गांव हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय से सात किमी दूरी पर स्थित है.

विज्ञापन

जोरी. स्वतंत्रता सेनानी सह हजारीबाग के प्रथम सांसद बाबू रामनारायण सिंह के गांव तेतरिया में आज भी मूलभूत सुविधा का घोर अभाव है. यह गांव हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय से सात किमी दूरी पर स्थित है. लोगों को कच्ची सड़क से होकर गांव जाना पड़ता है. लीलाजन नदी पर पुल नहीं होने से लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. गांव में सरकारी सुविधा के नाम पर सिर्फ एक उच्च विद्यालय है, लेकिन उसमें भी पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं. गांव को एक एंबुलेंस मिली है, लेकिन वह सड़क के अभाव में पांच वर्ष से बेकार पड़ी है. खेतों में सिंचाई की सुविधा नहीं है. सबसे अधिक परेशानी बरसात के दिनों में होती है. कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है. गांव के मगहियाडीह टोला में एससी जाति के लोग निवास करते हैं, लेकिन उनके आवागमन के लिए सड़क नहीं हैं. विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि सड़क व पुल का निर्माण मेरी प्राथमिकता में शामिल है.

ग्रामीणों ने कहा

ग्रामीण राजकुमार सिंह ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव में सड़क नहीं है, जिससे आवागमन करने में काफी परेशानी होती हैं. सौरभ पासवान ने कहा कि मगहियाडीह टोला में सड़क बनाने का आश्वासन विधायक जनार्दन पासवान ने वर्ष 2010 में दिये था, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी. प्रमोद सिंह ने कहा कि लीलाजन नदी पर पुल नहीं होने से काफी दिक्कत होती है. लंबी दूरी तय कर आवागमन करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola