टूटीलावा पशु मेला की सुरक्षा भगवान भरोसे

Updated:
विज्ञापन
टूटीलावा पशु मेला की सुरक्षा भगवान भरोसे

चतरा ,पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से आते हैं पशु व्यापारी

विज्ञापन

: चतरा ,पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से आते हैं पशु व्यापारी 10 सीएच 6- मेला में बिक्री के लिए लाये गये पशु. चतरा. सिमरिया के टूटीलावा में होली के मौके पर लगने वाले 10 दिवसीय मेले का सुरक्षा भगवान भरोसे है. यहां दूर-दूर से व्यापारी पशुओं की खरीद-बिक्री करने पहुंचे हैं. हर रोज लाखों रुपये का कारोबार हो रहा है, लेकिन सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने के कारण व्यापारियों के साथ-साथ आम लोग भी असुरक्षित महसूस करते हैं. डाक नहीं होने की वजह से जमीन मालिक मनमाना वसूली करते हैं, जिसके कारण आये दिन खरीद-बिक्री करने वालों के बीच तू-तू मैं-मैं होता रहता है. इतना ही नहीं, दुकानदारों से भी मनमाना वसूली की जाती है. बताते चले कि दो दशक पूर्व माओवादियों ने मेला में दिनदहाड़े हमला कर कई लोगों के साथ मारपीट की थी. साथ ही आगजनी की घटना को अंजाम दिया था, तब से पशु मेला में व्यापारी कम आने लगे हैं. सुरक्षा के नाम पर यदा कदा सिमरिया पुलिस दिन में एक या दो बार गश्त लगाती नजर आ जाती है. मेला में चतरा जिले के अलावा पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, रांची के साथ-साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार से काफी संख्या में पशु व्यापारी व लोग खरीद-बिक्री करने आते हैं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola