डॉ राजीव की दो पुस्तकों का राज्यपाल ने किया लाेकार्पण

Updated:
विज्ञापन
डॉ राजीव की दो पुस्तकों का राज्यपाल ने किया लाेकार्पण

अपनी साहित्य साधना के माध्यम से डॉ राजीव कई उपलब्धियां हासिल की है.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक डॉ राजीव की लिखी हुई दो पुस्तक दलित साहित्य की अवधारणा और भारतीय साहित्य व भारतेंदु युगीन पत्रकारिता युग धर्म (वर्तमान परिप्रेक्ष्य में) का लोकार्पण झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हाथों राजभवन में हुआ. अपनी पहली पुस्तक के संबंध में वे बताते हैं कि जिस प्रकार सूर्य की रौशनी, चांद की चद्रकलाएं, हवाएं जैसे प्रकृति के उपादान बिना भेद किये सभी के लिए एकसमान हो सकती है, उसी प्रकार साहित्य का लक्ष्य भी समग्रता में है. साहित्य किसी भी नाम पर बंटने के लिए प्रेरित न करके जुटने के लिए आग्रह करता है. दूसरी पुस्तक के माध्यम से पत्रकारिता की वर्तमान में भटकती दिशा को राष्ट्रीय जागरण के समय के महान पत्रकारों से प्रेरणा लेकर पुनः युग चेतना लाने का संदेश दिया गया है. अपनी साहित्य साधना के माध्यम से डॉ राजीव कई उपलब्धियां हासिल की है. भक्ति साहित्य में स्टेट ऑफ न्यूयॉर्क अमेरिका के यूएन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ,गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल होकर तीन विश्व रिकार्ड बनाये. इनकी लेखनी के लिए भारत सरकार के साथ-साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिला है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola