महुआ चुनने को लेकर जंगल गुलजार, गांवों में पसरा सन्नाटा

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
महुआ चुनने को लेकर जंगल गुलजार, गांवों में पसरा सन्नाटा

जिले के जंगल इन दिनों महुआ की खुशबू से मदहोश है. गांवों में सन्नाटा पसरा है, तो जंगल गुलजार है.

विज्ञापन

चतरा. जिले के जंगल इन दिनों महुआ की खुशबू से मदहोश है. गांवों में सन्नाटा पसरा है, तो जंगल गुलजार है. महुआ चुनने लोग अहले सुबह ही घरो से जंगल की ओर निकल जाते है, जो शाम को घर वापस लौटते हैं. दिनभर महुआ का फल चुनते नजर आते हैं. बड़े, बूढ़े, जवान, महिला व बच्चे भी इस कार्य में लगे हुए है. हर रोज महुआ का फल चुन कर अच्छी आमदनी कर रहे है. हर वर्ष जिले में लाखों रुपये महुआ का कारोबार होता है. दूसरे राज्यों से भी व्यापारी यहां आकर महुआ की खरीदारी करते हैं. इन दिनों 90 रुपये प्रति किलो महुआ बिक रहा है. कोई बाइक तो कोई साइकिल तो कोई पैदल जंगल पहुंच कर महुआ चुनने में लगे है. महुआ के मौसम में स्कूलो में बच्चो की उपस्थिति कम देखी जा रही है. जिले में काफी संख्या में महुआ का पेड़ है. लोग सालोभर महुआ का मौसम का इंतजार करते हैं. होली के समय से ही महुआ गिरना शुरू हुआ है. गर्मी पड़ने के कारण महुआ का फल अधिक गिर रहा है. सड़को में स्थित महुआ पेड़ से गिरने वाला फल को चुनने में हमेशा लगे रहते है. सबसे अधिक महुआ पेड़ लावालौंग, कुंदा, प्रतापपुर, सिमरिया, टंडवा, पत्थलगड्डा, गिद्धौर आदि प्रखंडो में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola