130 बच्चों की पढ़ाई दो शिक्षकों के भरोसे

Updated:
विज्ञापन
130 बच्चों की पढ़ाई दो शिक्षकों के भरोसे

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नईपरम में शिक्षकों की कमी

विज्ञापन

: उत्क्रमित मध्य विद्यालय नईपरम में शिक्षकों की कमी टंडवा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय नईपरम शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है. विद्यालय में केवल दो सहायक अध्यापक के भरोसे 130 बच्चों की पढ़ाई चल रही है. बच्चों के अनुपात में शिक्षक नहीं रहने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है. बताया गया कि वर्ष 2020 के बाद अब तक विद्यालय में एक भी सरकारी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है. कई बार प्रखंड शिक्षा कार्यालय से लेकर जिला शिक्षा कार्यालय तक आवेदन देने के बाद भी कोई पहल नहीं की गयी. विद्यालय प्रबंधन समिति व ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. गांव के कई बच्चों को पढ़ाई के लिए चार किमी दूर दूसरे विद्यालय जाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि पास के अन्य विद्यालयों में कम नामांकन होने के बाद भी अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं, जबकि नईपरम विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं. उन्होंने विद्यालय में कम से कम तीन शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रखंड शिक्षा कार्यालय का घेराव किया जायेगा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola