रिटायर्ड होने के बाद कोई समाजसेवा तो कोई शिक्षा कार्यो में हैं व्यस्त

सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होना जीवन का अहम मोड़ होता है.
चतरा. सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होना जीवन का अहम मोड़ होता है. कार्यकाल के दौरान व्यक्ति अपने परिवार, बच्चों की पढ़ाई, जीवन यापन की जिम्मेवारी निभाता है, लेकिन, रिटायर्ड होने के बाद एक नयी जिंदगी की शुरुआत होती है. सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक इसे अक्सर अवसर के रूप में लेते है. वे समाजसेवी, शिक्षा व खेतीबारी कार्यो में खुद को व्यस्त रख अगले पड़ाव की ओर बढ़ते हैं. खेतीबारी कर रहे हैं सुरेश साव सिमरिया प्रखंड के अमगावां निवासी सुरेश कुमार साव 2004 में पंचायत सचिव बने. 21 साल सेवा देने के बाद 2025 में पत्थलगड्डा प्रखंड के मेराल पंचायत से सेवानिवृत्त हुए. इसके बाद अपने गांव में खेती बारी कर रहे है. साथ ही लोगो को खेती कर आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दे रहे हैं. समाजसेवा कर रहे हैं नागेश्वर यादव सिमरिया प्रखंड के टूटीलावा निवासी नागेश्वर प्रसाद यादव 2004 में पंचायत सचिव बने. 21 साल तक सेवा देने के बाद 2025 में सेवानिवृत हुए. फिलहाल वे अपने गांव में समाजसेवा कर रहे है. लोगो को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे है. शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं रवींद्र प्रसाद पत्थलगड्डा निवासी रविंद्र प्रसाद 1987 में सरकारी शिक्षक बने. 35 वर्षो तक सेवा देने के बाद 2022 में चतरा के यूएमएस जांगी से सेवानिवृत हुए. फिलहाल वे शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे है. बच्चो को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित कर रहे है. सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए है. सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं ललन प्रसाद प्रतापपुर निवासी ललन प्रसाद 2004 में पंचायत सचिव बने. 17 साल तक सेवा देने के बाद 2021 में इटखोरी से सेवानिवृत्त हुए. सामाजिक कार्यो से जुड़ कर लोगों को जागरूक कर रहे है. गांव में छोटे-मोटे विवादो को बैठा कर आपस में निबटा रहे है. शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे है. शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं दिलीप गुप्ता सिमरिया प्रखंड के देल्हो निवासी दिलीप नारायण लाल गुप्ता 1977 में सरकारी शिक्षक बने. 40 वर्षो तक सेवा देने के बाद 2017 में राजकीय मध्य विद्यालय पत्थलगड्डा से सेवानिवृत्त हुए. फिलहाल वे एकल विद्यालय के अंचल अध्यक्ष है. लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




