3.264 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
3.264 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बरामद गिला अफीम की कीमत 16.50 लाख रुपये आंकी गयी है.

विज्ञापन

चतरा. कुंदा पुलिस ने टिटही भरगांव गांव से 3.264 किलोग्राम गिला अफीम जब्त कर तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान नंदकिशोर गंझू (पिता धनपति गंझू) के रूप में की गयी, जो टिटही भरगांव का रहने वाला है. बरामद गिला अफीम की कीमत 16.50 लाख रुपये आंकी गयी है. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि नंदकिशोर गंझू अपने घर में व्यापार करने के उद्देश्य से अवैध रूप से अफीम रखे हुए है. सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने उसके घर में छापामारी की. इस दौरान अफीम जब्त किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त ने कई जानकारी दी है, जिसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस संबंध में कुंदा थाना एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी व इसमें संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, एएसआई नागेश्वर पंडित व कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola