प्रतिबंधित मांस के साथ कई गिरफ्तार

Published by :DEEPAK
Published at :27 Apr 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंधित मांस के साथ कई गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित गोवंश मांस के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

चतरा. पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित गोवंश मांस के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान लाइन मुहल्ला से प्रतिबंधित गोवंश मांस की खरीद-बिक्री करते कई लोगो को पकड़ा गया, जिसे सदर थाना लाया गया है. साथ ही प्रतिबंधित मांस व कुछ उपकरण जब्त किया है. अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ संदीप सुमन ने किया. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि उक्त मुहल्ला में प्रतिबंधित गोवंश पशु की हत्या कर उसकी मांस की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आलोक में छापामारी अभियान चलाया गया. मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार लोगो को जेल भेजा जायेगा. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी, एसआई हरिशचंद्र तिरवार, मनीष कुमार, सुषमा कुजूर, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 अंजु कुजूर व अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola