विश्व पृथ्वी दिवस पर जोरी में जागरूकता शिविर

अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया.
जोरी. विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जोरी पंचायत सचिवालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किया गया. पीएलवी संदीप कुमार गुप्ता व गुड़िया कुमारी ने लोगों को बताया कि पृथ्वी के संसाधनों के प्रति जागरूकता व कृतज्ञता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है. पृथ्वी ही हमारा घर है, जहां हमें भोजन, जल व शुद्ध हवा मिलती है, इसलिए हम लोगों को मुख्य प्राकृतिक संसाधनों में शामिल जल, जंगल व जमीन के संरक्षण के लिए संवेदनशील होना चाहिए. मौके पर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया.
पृथ्वी दिवस पर पेड़ों में बांधा गया रक्षा सूत्र
टंडवा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उप प्रमुख जितेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार व उत्तम कुमार सिन्हा ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया. शिक्षक बिनेश्वर कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाली. सभी बच्चे हेसातु-मिश्रौल के बीच स्थित डाडी जंगल पहुंचे, जहां पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर जंगल को बचाने का संकल्प लिया. मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें वनों के संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा, तभी जीवन बचेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दासो राणा , अवधेश राम, पप्पू राम, दीपक कुमार सिंह, हीरालाल सिंह, महेश राम, बिकेश कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभायी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




