बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम

Updated:
विज्ञापन
बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम

31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले पांच शिक्षकों को विदाई दी गयी.

विज्ञापन

चतरा. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को समारोह आयोजित कर 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले पांच शिक्षकों को विदाई दी गयी. सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में मध्य विद्यालय मरमदीरी के विश्वजीत घोष, उत्क्रमित मवि मायापुर के चधुरी राम, मवि खरीक के श्याम किशोर, मवि तेलियाडीह की शोभना कुमारी व उत्क्रमित मवि हरहद के विमल प्रसाद सिंह शामिल हैं. डीएसई रामजी कुमार ने इन्हें उनके बकाया पावना का भुगतान, डायरी व पेन भेंट कर विदाई दी. डीएसई ने सभी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है. मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश राम, मीडिया प्रभारी इकबाल कासिम, कार्यालय लिपिक अविनाश कुमार, प्रेम कुमार, राजेंद्र कुमार, रंजन कुमार, संतोष कुमार, रत्नाकर पांडेय, राकेश कुमार समेत कई उपस्थित थे.

जिले के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा बेहतर करें: कांग्रेस

चतरा. कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय पहुंच कर नये सिविल सर्जन डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा से मुलाकात की. साथ ही पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान सदर अस्पताल के साथ-साथ सिमरिया रेफरल अस्पलाल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने की मांग की. साथ ही अस्पतालों में संसाधनों की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया. मौके पर कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, पार्टी के चतरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राहुल कुमार व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola